इस्लामाबाद, अप्रैल 21 -- पाकिस्तान ने मंगलवार को एक बार फिर भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। 24 अप्रैल 2025 के बाद से ही पाकिस्तान ने यह फैसला लागू कर रखा है। वहीं, भारत ने भी करारा जवाब देते हुए अपनी एयरस्पेस को भी पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया है। बताया जाता है कि पाकिस्तान के इस फैसले से भारतीय एयरलाइंस को काफी नुकसान हो रहा है। पाकिस्तानी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने एयरमेन (एनओटीएएम) को इस संबंध में नोटिस जारी की है। इस नोटिस में कहा गया है कि सभी भारतीय कॉमर्शियल और मिलिट्री एयरक्राफ्ट 24 मई, 2026 तक पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। यह नोटिस 24 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले आई है। इससे पहले, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के पुलवामा हमले के दौरान भी एयरस्पेस बंद हुई थी। पहलगाम हमले के बाद से ...