इस्लामाबाद, फरवरी 10 -- पिछले दिनों पाकिस्तान और अमेरिका की दोस्ती काफी चर्चा में रही। लेकिन लगता है अमेरिका को लेकर पाकिस्तान के रुख में फिर से बदलाव आ रहा है। इस बात के संकेत मिले हैं पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान से। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने अमेरिका पर पाकिस्तान का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह बयान पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान का टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया। जब उसका काम निकल गया तो उसने हमें फेंक दिया। जियाउल हक और परवेज मुशर्रफ पर निशानाअपने इस बयान में ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के दो पूर्व सेना प्रमुखों को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने जनरल जियाउल हक और परवेज मुशर्रफ को नाम लेते हुए ...