दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू द्वारा रविवार की देर संध्या वर्चुअल मोड में विमानन मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के साथ दरभंगा एयरलाइंस कार्यालय सहित अन्य यात्री सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। इससे दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी होगी। ये बातें सोमवार को स्थानीय सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने नई दिल्ली में मंत्री श्री नायडू से भेंट कर इसके लिए आभार प्रकट किया। साथ ही उन्हें दरभंगा एयरपोर्ट के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर पत्र भी सौंपा। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट पर मंत्री श्री नायडू ने दरभंगा एयरलाइंस के कार्यालय भवन के अलावा नि:शुल्क वाईफाई सुविधा सहित अन्य यात्री सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट न...