एयरबैग खुलने से हादसे में चालक की जान बची
नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा। सेक्टर-21 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास तेज रफ्तार कार के चालक ने एक अन्य कार में टक्कर मार दी। एयरबैग खुलने के कारण क्षतिग्रस्त कार में बैठे युवक को चोट नहीं लगी। हालांकि, हादसे में उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली निवासी शिवांग जैन ने पुलिस को शिकायत दी कि वह गुरुवार रात करीब 12:15 बजे एक शादी से लौट रहे थे। वह सेक्टर-21 के पास सिग्नल क्रॉस कर रहे थे, तभी एक दूसरी कार ने उनकी कार के दाईं तरफ टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार के एयरबैग खुल गए और कार को काफी नुकसान हुआ। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.