एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर ड्रोन उड़ाने पर मुकदमा
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। बमरौली स्थित एयरफोर्स स्टेशन के नो-ड्रोन जोन में अज्ञात संदिग्ध ड्रोन उड़ाने के मामले में एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्टेशन सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास वैभव की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।स्टेशन सुरक्षा अधिकारी की तहरीर के मुताबिक पांच सितंबर की देर रात चार बार एयरपोर्ट रोड से सटी वायुसेना की परिधि दीवार के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ता देखा गया। गृह मंत्रालय के एसओपी और ड्रोन नियम-2021 के अनुसार एयरफोर्स स्टेशन से तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र नो-ड्रोन जोन है। यहां बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। प्रभारी निरीक्षक थाना एयरपोर्ट वैभव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.