प्रयागराज, अप्रैल 21 -- पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बिहका गांव में एयरफोर्स स्टेशन मनौरी की परिधि के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम सदर के आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। पूरामुफ्ती पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बिहका निवासी सोमेश्वर दत्त पाठक की तहरीर के मुताबिक, एसडीएम सदर ने 29 अक्टूबर 2025 को एयरफोर्स स्टेशन मनौरी की चारदीवारी से सौ मीटर के अंदर किसी भी तरह के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। आरोप है कि इसके बावजूद एक व्यक्ति निर्माण करा रहा है। आरोप है कि पहले भी पुलिस, लेखपाल व कानूनगो के साथ एयरफोर्स कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद देर रात निर्माण कराता रहा। एक मंजिला मकान बनाकर उस पर आरसीसी पीलर और टीनशेड भी लगवा दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.