एयरफोर्स जवानों ने रंज नदी किनारे हेलीकाप्टर से किया अभ्यास
बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता नरैनी तहसील क्षेत्र के पुकारी गांव में रंज नदी किनारे दोपहर में हेलीकाप्टर की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। हालांकि वहां पर पहले से मौजूद जवानों ने हेलीकाप्टर के नजदीक आने का मौका नहीं दिया। सैन्य अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक अभ्यास किया है। सोमवार की दोपहर क्षेत्र के पुकारी गांव के आसमान में अचानक तीन हेलिकॉप्टर गड़गड़ाहट की आवाज के साथ मंडराने लगे। ग्रामीणों और किसानों ने देखा कि कुछ ही देर बाद एक हेलीकॉप्टर रंज नदी में पुल के पास नदी किनारे आकर स्थिर हो गया और इससे कई जवान नीचे उतर आए।इसी प्रकार दूसरा हेलीकॉप्टर नदी किनारे बने बड़ौरा बाबा मंदिर के पास सैनिक उतार कर चला गया।तीसरा हेलीकॉप्टर किसान अरविंद अग्निहोत्री के खेत में उतरा है। हेलीकॉप्टरो से उतरे लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.