आरा, अप्रैल 8 -- -आरोपित पट्टीदार ने कबूला गुनाह, प्राथमिकी में कारण उल्लेख नहीं आरा, हि.सं.। नगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी एयरफोर्स के रिटायर सार्जेंट को चाकू मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। जख्मी अरविंद उपाध्याय के बयान पर मोहल्ले के ही मनजी शुक्ला उर्फ अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि प्राथमिकी में घटना के कारणों का उल्लेख नहीं किया जा रहा। आरोपित मनजी उर्फ अनिल जख्मी सार्जेंट का पट्टीदार बताया जा रहा है। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। बताया कि पूर्व में भाइयों और माता-पिता के साथ मारपीट का बदला लेने के लिए उसने चाकू मारा था। उसके अनुसार वर्षों पहले अरविंद उपाध्याय और उनके परिजनों की ओर से जमीन के लिए उसके भाइयों एवं माता-पिता को प्रताड़ित किया जाता था। उसी के प्रतिशोध में उसने अरविंद उपाध्याय ...