औरैया, जुलाई 11 -- भारतीय वायुसेना में तैनात क्षेत्र के एक जवान का आकस्मिक निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम भदसान निवासी आलोक सिंह राजावत उर्फ मिंकू भारतीय वायुसेना में जोधपुर में तैनात थे। शनिवार को उनके आकस्मिक निधन की सूचना परिजनों को मिली। खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर गांव के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि आलोक सिंह राजावत अपने मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए क्षेत्र में सम्मानित थे। उनके असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। परिजन पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं...