एयरफोर्स के कॉर्पोरल पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
फतेहपुर, जुलाई 4 -- बिंदकी, संवाददाता। कोतवाली के जिगनी गांव की रहने वाले हकीमउल्ला खां की पुत्री नूरअफशां ने एयरफोर्स में कार्पोरल पद पर कार्यरत पति तारिक खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व गांव के ही तारिक खान के साथ हुई थी। शादी में पिता ने सोना चांदी, बाइक समेत वस्तुओं के लिए तीन लाख और अन्य दहेज के लिए 15 लाख की नकदी दी गई थी। इसके बावजूद ससुरालियों अतिरिक्त दहेज के रूप में बीस लाख रुपये व एक चार पहिया गाड़ी की मांग की जाने लगी। जिसकी पूर्ति न होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। बेवजह ताना मारना, गाली गलौज और मारपीट की जाती रही और तलाक की भी धमकी दी गई। पुलिस ने वर्तमान में बिशियाना एयरफोर्स स्टेशन पंजाब के भटिण्डा में तैनात तारिक खान, सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.