नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सत्य निकेतन हादसे के बाद गिरफ्तार पीजी मालिक हरिराम गुप्ता और उनकी उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं उनके बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। तीनों को सोमवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया था। रविवार 6 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे सत्य निकेतन में एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि, 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड सार्जेट हैं और दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक उनके परिवार की कई संपत्तियां हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन के PG मालिकों ने पहले से कर रखा था बचने का इंतजाम? सामने आई यह बातएक ...