आगरा, मार्च 2 -- शाहगंज थाना क्षेत्र की अनुपम सिटी में चोरों ने भारतीय वायुसेना में कार्यरत जवान के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। छुट्टी से लौटे एयरफोर्स कर्मी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित उज्ज्वल धाने की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एयरफोर्स कर्मी उज्ज्वल धाने ने बताया कि 17 और 27 फरवरी के बीच की है। वह छुट्टी पर गए थे। वह मूल रूप ये मध्य प्रदेश के निवासी है। काफी समय से अनुपम सिटी शाहगंज में रह रहे हैं। 27 फरवरी को जब वह आगरा पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच की तो पता चला कि चोर सर्विस का मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछिया जूते और दो घड़ियां चुरा ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.