औरैया, जून 30 -- कस्बा अछल्दा के नहर बाजार निवासी एक व्यक्ति ने अपने एयरफोर्स में तैनात बेटे की आत्महत्या के लिए बड़े बेटे के ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नहर बाजार निवासी जयगोपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बड़े बेटे अंकित पोरवाल की शादी वर्ष 2020 में प्रीती पोरवाल से हुई थी। शादी के बाद दोनों आगरा में रहते थे। आरोप है कि वैवाहिक विवाद के चलते प्रीती के पिता लालजी पोरवाल, भाई रामजी पोरवाल, मां रजनी पोरवाल उर्फ मुन्नी देवी, प्रीती पोरवाल तथा 10-15 अज्ञात लोग अंकित के साथ मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। इस संबंध में अंकित ने आगरा में मुकदमा भी दर्ज कराया था।जयगोपाल का आरोप है कि ससुराल पक्ष के ...