कानपुर, जनवरी 21 -- सरसौल। महाराजपुर के तिलसहरी गांव निवासी 38 वर्षीय एयरफोर्स कर्मी पुष्कर मिश्रा की ललितपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर आवास लाया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह वर्तमान में ललितपुर में तैनात थे। बीते सोमवार शाम करीब 5:30 बजे तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पवा गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चला रहे पुष्कर और उनके साथी जितेंद्र कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्कर को मृत घोषित कर दिया जबकि जितेंद्र कुशवाहा का इलाज जारी है। पुष्कर के परिजनों ने बताया कि निधन की खबर गांव पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वायुसेना के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.