समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूरब गांव में मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अहमदाबाद में कार्यरत एयरफोर्स अधिकारी अखिलेश ठाकुर और उनके पड़ोसी राम सुदीश ठाकुर के घर से करोड़ों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एयरफोर्स अधिकारी अखिलेश ठाकुर गुरुवार को रिटायर होनेवाले हैं। उनके रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले हुई वारदात से परिवार के लोग सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार, चोर एयरफोर्स अधिकारी के घर के पीछे से छत के रास्ते आंगन में दाखिल हुए। इसके बाद उनके दोनों पुत्रों के कमरों का ताला तोड़कर गोदरेज, लॉकर और ट्रंक को खंगाला। गृहस्वामी के भाई राम नरेश ठाकुर द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, चोरों ने आधा किलो सोना, पांच किलो चांदी और 15 हजार रुपये नकद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.