नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर चौड़ी रोड को सीधे नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अब 900 मीटर के पेच को बनाने का काम शुरू हो गया है। अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन हो चुका है। अब यहां से उड़ान शुरू करने की तैयारियां चल रही है। इसके साथ एयरपोर्ट के आसपास की कनेक्टिविटी को भी पूरा करने का अभियान जारी है। यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से गुजरना होगा और वह सीधे एयरपोर्ट में प्रवेश करेंगे। वहीं, दूसरी ओर एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से एयरपोर्ट तक समानांतर आने वाली 60 मीटर रोड से आने वाले लोग भी 900 मीटर की रोड से होकर सीधे एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। 900 मीटर की यह सड़क एयरपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.