पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से सोमवार को 1017 यात्रियों का आवागमन हुआ। एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि कुल 10 विमानों का परिचालन हुआ। पांच विमानों से कुल 527 यात्रियों का आगमन हुआ जबकि पांच विमानों से 490 यात्री रवाना हुए। सोमवार को दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए विमानों का आगमन और प्रस्थान हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...