नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद अब पार्टी ने एक नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस स्थिति को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विचार-विमर्श जारी है। शुक्रवार को देर रात गुजरात दौरे से लौटने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। मनीष सिसोदिया गुजरात के नगर निगम चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करने राजकोट में थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि देर रात दिल्ली लौटने के बाद सिसोदिया एयरपोर्ट से सीधे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर गए। दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे से ज्यादा समय तक मुलाक़ात हुई। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पार्टी में हुई फूट के संभावित असर और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.