नोएडा, अक्टूबर 1 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर ने कोलकाता और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू कर दी है। इसके लिए कई दिन पूर्व टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू हो चुकी थी। कोलकाता के लिए अकासा एयर की फ्लाइट सुबह 10.30 बजे नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। दोपहर 12.50 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी, जबकि कोलकाता से दोपहर 1.30 बजे फ्लाइट उड़ान भरने के बाद दोपहर 3.50 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके अलावा बेंगलुरु की फ्लाइट भी समय पर रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...