एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट देरी से रवाना हुई
नोएडा, अक्टूबर 2 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइन की उड़ानें दूसरे दिन शुक्रवार को देरी से रवाना हुईं। गुरुवार को कोलकाता और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने के अगले ही दिन एयरलाइन का शेड्यूल प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। नोएडा एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे के बजाय करीब तीन घंटे की देरी से दोपहर 1:50 बजे उड़ान भर सकी। इसी तरह बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का तय समय शाम 4:30 बजे था, लेकिन एयरपोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक उसने शाम लगभग 7:44 बजे टेक ऑफ किया। अकासा एयरलाइन के जनसंपर्क विभाग ने देरी की मुख्य वजह कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे का अस्थायी रूप से बंद होना (क्लोजर) बताया, जिसके कारण उड़ानों के पूरे शेड्यूल पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.