बोकारो, अप्रैल 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान में बोकारो एयरपोर्ट संघर्ष समिति की ओर से बैठक हुई। समिति 26 अप्रैल को एयरपोर्ट जल्द शुरू कराने की रणनीति तय होगी। वक्ताओं ने कहा कि अब बोकारो की जनता अपने हक व अधिकार के लिए सड़क पर उतरेगी और चरणबद्ध जनांदोलन शुरू हो चुका है। समिति ने स्पष्ट किया कि बोकारो से लेकर दिल्ली तक आवाज उठाई जाएगी। बोकारो एक प्रमुख औद्योगिक नगरी है, जहां एचपीसीएल, इंडियन ऑयल, डालमिया सीमेंट व बीएमडब्ल्यू जैसे प्रतिष्ठान हैं। इसके बावजूद रांची, देवघर व दुर्गापुर एयरपोर्ट 120 से 170 किलोमीटर दूर हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। महेंद्र राय ने कहा कि आम जनता इस मुहिम में बढ़-चढ़कर समर्थन दे, ताकि जल्द एयरपोर्ट की शुरुआत सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.