रांची, जून 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहीद बिरसा मुंडा शहादत दिवस के मौके पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास विभिन्न गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें स्थानीय सैनिक छावनी के हस्तक्षेप के खिलाफ संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। सैनिकों के बढ़ते हस्तक्षेप के बारे में ग्रामीणों और पीड़ितों ने निर्णय लिया कि इसके खिलाफ वह आंदोलन तेज करेंगे। इसके बारे में कहा कि हुंडरू और आसपास के ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियों पर अकारण सेना का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। बैठक में वार्ड नंबर 50 की पार्षद सुनीता तिग्गा, पूर्व पार्षद पुष्पा तिर्की, अजीत उरांव, सुरेश गोप, प्रकाश टोप्पो, डॉ.कीर्ति सिंह मुंडा, सुखनाथ लोहरा, अरुण गोप, करुण गोप, मनोहर साहू समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- शहादत दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया नमन यह भी पढ़ें- नुरू गांव मे...