एयरपोर्ट विस्तार से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं: चेयरमैन
वाराणसी, जुलाई 25 -- बाबतपुर (वाराणसी)। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार ने शुक्रवार सुबह दोबारा एयरपोर्ट विस्तारीकरण से कार्यों को देखा। उन्होंने नए टर्मिनल भवन, मल्टीलेवल कार पार्किंग, प्रस्तावित रनवे क्षेत्र और एनएच-56 के समानांतर चल रहे सिक्सलेन टनल निर्माण की प्रगति जानी। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, एएआई के सदस्य (योजना) अनिल गुप्ता, एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.