रिषिकेष, दिसम्बर 9 -- एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में अठूरवाला संघर्ष समिति का धरना 30वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी वास्तविक जानकारी, मुआवजा नीति और प्रभावितों की सुरक्षा पर कोई स्पष्ट रोडमैप अब तक सामने नहीं आया है। उन्होंने सरकार से एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर जल्द स्पष्ट रोडमैप जारी करने की मांग की है। मंगलवार को अठूरवाला में संघर्ष समिति के सदस्य 30वें दिन भी धरने पर बैठे। समिति अध्यक्ष मनजीत साजवान ने कहा कि हमारी मांगें बिल्कुल न्यायसंगत हैं। एयरपोर्ट विस्तार से अगर क्षेत्र का भविष्य तय होना है, तो इसकी कीमत जनता पर जबरन नहीं थोपी जा सकती। जब तक लिखित समाधान नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा, चाहे यह 30 दिन हो या 300। समिति की वरिष्ठ सदस्य सिला सजवाण ने कहा कि प्रशासन की ओर से केवल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.