रिषिकेष, दिसम्बर 28 -- एयरपोर्ट विस्तारीकरण के चलते प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में अठूरवाला संघर्ष समिति का आंदोलन 49वें दिन भी जारी रहा। रविवार को संघर्ष समिति के आह्वान पर धरना स्थल से हिमालय चौक तक चेतावनी रैली और पदयात्रा निकाली गई। जिसमें विस्थापन से प्रभावित ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनजीत सजवान ने कहा कि बीते 49 दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार के नाम पर लोगों के घर, जमीन और रोज़गार पर संकट उत्पन्न हो गया है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष समिति सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। समिति से जुड़ी सीरा देवी ने कहा कि लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.