पटना, अप्रैल 6 -- पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद रवि शंकर प्रसाद ने की। बैठक में हवाई अड्डे के संचालन और यात्री कल्याण से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सांसद ने हवाई अड्डे के रनवे विस्तार पर बल देते हुए कहा कि प्रतिदिन लगभग 44 उड़ानें संचालित हो रही हैं और लगभग 40 लाख यात्री प्रतिवर्ष सेवाओं का उपयोग करते हैं, जो क्षमता वृद्धि की आवश्यकता को रेखांकित करता है। रनवे विस्तार का आकलन करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति हवाई अड्डे के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ओर प्रस्तावित भूमि की समीक्षा करेगी और शीघ्र ही रिपोर्ट देगी। सांसद ने यह भी बताया कि बिहार सरकार पटना से काठमांडू, बैंकॉक और दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को बढ़ावा देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.