एयरपोर्ट यात्रियों से बेहतर व्यवहार का दिया प्रशिक्षण
प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को अब और बेहतर अनुभव मिलेगा। एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो, अकासा, एलायंस एयर समेत यूपी एसएसएफ, मीट एंड हेल्प यू सेवा और अन्य स्टेकहोल्डरों के कर्मचारियों के लिए सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यात्रियों से विनम्र, सहयोगात्मक और प्रभावी व्यवहार को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन विमानपत्तन निदेशक राजेश चावला ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से सेवाभाव से यात्रियों की मदद करने और एयरपोर्ट पर बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने की अपील की। मुख्य वक्ता के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी विचार एवं बौद्ध शांति अध्ययन केंद्र के संयोजक प्रो. अविनाश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों को यात्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.