फतेहपुर, मार्च 16 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जंगल में मचान पर बैठकर मोबाइल फोन के माध्यम से बेरोजगार युवकों को झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आगरा जनपद के पिडौरी थाना क्षेत्र के स्याहीपुर गांव निवासी रामनरेश निषाद पुत्र प्रेमचंद हाल ही में महावतपुर असहट गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह रविवार को गांव के पास स्थित जंगल में मचान पर बैठकर खुद को एयर इंडिया का अधिकारी बताकर लोगों से संपर्क कर रहा था। उसने प्रयागराज जनपद के करछना थाना क्षेत्र के अरई निवासी दीपांजल शुक्ला को एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फार्म व अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.