नोएडा, दिसम्बर 10 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए अबतक 24 युवाओं को ऑफर लेटर जारी हो चुके हैं। परियोजना प्रभावित परिवार (पीएएफ) पोर्टल के तहत 180 युवाओं ने पंजीकरण किया था, जिसमें अबतक 24 युवाओं का चयन किया गया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) एयरपोर्ट के विकास और संचालन की कंसेशनायर कंपनी है। यह निजी कंपनी है जो पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर काम करती है। यापल ने आईटीआई जेवर में दो कक्षाओं और शौचालयों का नवीनीकरण कर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण उपकरणों से लैस किया है। 19 अगस्त से 15 अक्टूबर तक आईटीआई जेवर में एविएशन के दो विशेष कोर्स पैसेंजर हैंडलिंग व रैंप ऑपरेशन शुरू किए गए। कुल 28 छात्रों ने यह कोर्स पूरे किए, जिनमें से 24 छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.