नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- सीआईएसएफ ने बुधवार को बताया कि उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति द्वारा जबरन अंदर घुसने की कोशिश को नाकाम कर दिया। केंद्रीय अर्धसैनिक बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 25 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें एक व्यक्ति इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश करता दिख रहा है। सीआईएसएफ ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने बहुत सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए, बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को एंट्री गेट पर रोकने की कोशिश करते हैं। वह व्यक्ति अंदर घुसने के लिए उन्हें धक्का देता है, लेकिन सुरक्षाकर्मी उ...