एयरपोर्ट में केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने पौधरोपण किया
पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- पिथौरागढ़। नैनी सैनी एयरपोर्ट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने यात्री सेवा अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई और पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, अजय टम्टा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नैनी सैनी एयरपोर्ट परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं अधिक से अधिक पौधरोपण के महत्व पर जोर दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने यात्रियों से भी संवाद किया और पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई यात्रा के उनके अनुभव एवं नैनी सैनी एयरपोर्ट पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। यहां डीएम आशीष भटगाईं, एयरपोर्ट निदेशक संदीप यादव, एपीएसयू प्रभारी श्वेता दिगारी, एसआई खिम सिंह अधिकारी, एयरपोर्ट ऑपरेशंस इंचार्ज जय आदित्य, सुनील कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.