धनबाद, अप्रैल 27 -- धनबाद में एयरपोर्ट के लिए जमीन का मुद्दा उठाते हुए सांसद ढुलू महतो ने दो दिन पूर्व धरना-प्रदर्शन किया था। तब निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद के आंदोलन को जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा था कि अब तक केंद्र की ओर से एयरपोर्ट के लिए झारखंड से जमीन ही नहीं मांगी गई है। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सांसद खेमे ने विधानसभा में अरूप चटर्जी की ओर से एयरपोर्ट को लेकर उठाए गए सवाल का वीडियो जारी कर सवाल किया है कि अरूप चटर्जी बताएं कि जनता को कौन गुमराह कर रहा है। सांसद के प्रतिनिधि सह धनबाद भाजपा के पूर्व महामंत्री नितिन भट्ट ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि निरसा विधायक विधानसभा में सरकार से सवाल कर रहे हैं कि धनबाद में एयरपोर्ट खोलने की मंशा राज्य सरकार की है या नहीं। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट के नाम पर राजनीतिक जमीन तलाश रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.