एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरलाइंस से हज यात्रियों के लगेज का ध्यान रखने को कहा
लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, मुख्य संवाददाता हज यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे यात्रियों का लखनऊ एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं, जहां उन्हें फूलों के साथ सम्मान दिया गया। वहीं, एक दिन पूर्व कुछ यात्रियों के सामान को लेकर भी समस्या सामने आईं थीं जिसे आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कुछ यात्रियों का लगेज फ्लाइट के साथ नहीं पहुंच पाया था तो कुछ के लगेज खुले मिलने का आरोप था। इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरलाइंस फ्लाइनास को निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों के सामान को लेकर लापरवाही न बरतने को कहा गया है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो। एयरलाइंस की ओर से एयरपोर्ट प्रशासन को बताया गया है कि जो सामान फ्लाइट में नहीं आ पाया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.