एयरपोर्ट पर 8.55 करोड़ का गांजा बरामद, मस्कट से आया यात्री गिरफ्तार
लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वायु सीमा शुल्क विभाग ने कार्रवाई करते हुए मस्कट से आए एक यात्री के पास से करीब 8.55 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। अधिकारियों ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, सोमवार 16 मार्च 2026 को ओमान एयर की फ्लाइट (WY 265) से लखनऊ पहुंचे एक संदिग्ध यात्री की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ। खुफिया सूचना के आधार पर जब उसके सामान की तलाशी ली गई, तो बैग में छिपाकर रखे गए प्रतिबंधित पदार्थ का पता चला।जांच में यात्री के काले-भूरे रंग के बैकपैक से 17 पारदर्शी वैक्यूम पॉलीबैग बरामद किए गए। इन पैकेटों को कैमलिन कार्बन पेपर में लपेटकर छिपाया गया था। प्रत्येक पैकेट में हरे रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.