वाराणसी, मार्च 10 -- बाबतपुर, हिंदुस्तान संवाद। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वायु सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकाक से आ रहे तीन यात्रियों को 25 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के गांजे संग गिरफ्तार किया है। गांजे को सील करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। वायु सीमा शुल्क के इंस्पेक्टर अजय सिंह यादव के मुताबिक बैंकाक से उड़ान भरकर रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान संख्या एआई-216 के यात्रियों की जांच चल रही थी। एक्सरे जांच में तीन यात्रियों के लगेज बैग में संदिग्ध वस्तु दिखने पर संदेह हुआ। तीनों को लगेज सहित टर्मिनल भवन में दूसरी तरफ लाया गया। यहां गहनता से जांच की गई तो 12 अलग-अलग पैकेट में गांजा मिला। अधिकारियों ने तत्काल तीनों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान गुजरात में जूनागढ़ के अकर अपार्टमेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.