रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार शाम भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची पहुंचीं। उनका विमान रांची एयरपोर्ट पर 5:53 बजे उतरा। विमान से वह 6:00 बजे बाहर आईं तो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों से मिलकर राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच लोक भवन के लिए रवाना हुआ। उनका काफिला 6:15 बजे पर एयरपोर्ट से रवाना हुआ। इस तरह वह करीब 22 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुकीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। हिनू चौक से लेकर एयरपोर्ट तक सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की हुई थी। डिवाइडर पर बने सभी कट को लोहे की रेलिंग लगाकर बंद किया हुआ था। सड़क में हर 100 मीटर की दूरी पर जवानों मुस्तैद नजर आए। वहीं, सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.