लखनऊ, अप्रैल 30 -- ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी) पर चार दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। गुरुवार को शिविर के पहले दिन 200 से अधिक ग्राउंड स्टाफ एवं कर्मचारियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। उन्हें टीबी बीमारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। यह शिविर 100 दिवसीय सघन क्षय रोग खोजी अभियान के तहत आयोजित किया गया। शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. निश्चय केसरी, एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. जय यादव, लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इंफ्रा लीड शशि कुमार, राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना, डीटीओ डॉ. अतुल सिंघल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्टाफ को क्...