एयरपोर्ट पर 14 से यात्रियों को विशेष सुविधाएं
वाराणसी, जून 9 -- बाबतपुर (वाराणसी)। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री सुविधा दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से करीब दो हफ्ते तक यात्रियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। उनका तिलक और आरती के साथ स्वागत होगा। उन्हें आम, अमरूद आदि फलदार और छायादार पौधे भी दिए जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य टर्मिनल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रस्तुतियां और बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। यात्रियों को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के 15 वर्षों के सफर, उपलब्धियों और चुनौतियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के कुल 13 केन्द्रों पर 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.