वाराणसी, जून 7 -- बाबतपुर। एयरपोर्ट पर सफाईकर्मियों के धरना देने के बाद इनमें से 10 की नौकरी बहाल कर दी गई है। शेष 14 अभी भी धरने पर बैठे हैं। एयरपोर्ट की सफाई व्यवस्था का कार्य देख रही अरुण एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर कौशल कुमार ने बताया कि नए टेंडर की शर्तों के अनुसार 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को ही नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की आयु निर्धारित सीमा से अधिक है, उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी के लिए अवसर देने का प्रस्ताव रखा गया है। धरनारत अन्य कर्मचारियों को कंपनी के अन्य स्थानों पर संचालित टेंडरों में कार्य उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...