एयरपोर्ट पर सफाईकर्मियों का धरना जारी
वाराणसी, जून 6 -- बाबतपुर (वाराणसी)। एयरपोर्ट से हटाए गए सफाईकर्मियों का धरना शुक्रवार को 10वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने टेंडर की शर्तों के आधार पर सेवा से हटाने का विरोध करते हुए नौकरी बहाल करने की मांग की। आरोप है कि उन्हें बिना पूर्व सूचना और नोटिस के कार्य से अलग कर दिया गया, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मानवीय आधार पर निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। धरना में रामजीत पटेल, लालबहादुर, ओमप्रकाश, राजकुमार, शशिकला, ललिता, रीना, सावित्री, चमेली, निर्मला, संजू आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.