वाराणसी, अगस्त 12 -- बाबतपुर, संवाद। एयरपोर्ट पर मंगलवार को तीन घंटे विमानों की लैंडिंग पर रोक और चार विमानों के डायवर्ट होने से दोनों तरफ के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डायवर्ट विमान यहां आने के बाद वापस दिल्ली, गाजियाबाद, नवी मुम्बई और अहमदाबाद को जाते हैं, लिहाजा इन महानगरों को जाने वाले यात्री देर तक टर्मिनल भवन में बैठे इंतजार करते रहे। यात्रियों का कहना था कि विमानों के आगमन और प्रस्थान के सम्बंध में ठोस जानकारी भी नहीं दी गई। इससे यात्रियों में एयरलाइंस कम्पनियों और एयरपोर्ट प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी दिखी। इंडिगो के दिल्ली के विमान को अयोध्या और गाजियाबाद, अहमदाबाद और नवी मुम्बई के विमानों को लखनऊ डायवर्ट करने से वाराणसी आने वाले यात्री भी परेशान हुए। वह लखनऊ और अयोध्या में विमान में बैठे इंतजार करते रहे। दोनों तर...