वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने, अभद्रता करने वाले टैक्सी एवं ऑटो चालकों के विरुद्ध मंगलवार को फूलपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान तीन चालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 40 वाहनों का चालान और एक को सीज किया गया।एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर जबरन सवारी के लिए दबाव बनाने तथा अभद्र व्यवहार की शिकायतों मिली थी। इसे गंभीरता से लेते डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने फूलपुर पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। एयरपोर्ट परिसर में चार पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई गई है। गठित टीम ने एयरपोर्ट परिसर में नियमों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने वाले तीन चालकों को गिरफ्तार किया। वहीं एक दिन पहले सोमवार को भी पुलिस ने चार ...