दरभंगा, जून 20 -- दरभंगा। नई दिल्ली में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मुलाकात के दौरान सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने उनसे दरभंगा एयरपोर्ट पर वॉच आवर बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के सभी अन्य एयरबेस पर वॉच आवर सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक निर्धारित है। इसके विपरीत, दरभंगा एयरबेस पर वॉच आवर कम होने से यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इसमें सुधार की जरूरत है। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग शुरू करने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से पूरा किया गया है। इसके तहत नौ सौ मीटर में इंफ्रास्ट्रक्चर, छह सौ मीटर में मिट्टी भराई का काम, तीन तरफ से दीवार, बगल में पक्की सड़क का निर्माण, लेवलिंग और ग्रेडिंग आदि सभी निर्माणाधीन कार्यों को लगभग पूरा कर लिया गया है। अब यहां लाइट लैंडिंग की सुविधा शु...