लखनऊ, दिसम्बर 10 -- अमौसी एयरपोर्ट पर 79 साल की बीमार महिला यात्री को अकासा एयरलाइन्स के कर्मचारियों ने व्हीलचेयर देने से इनकार कर दिया। कर्मचारियों का तर्क था कि व्हीलचेयर की बुकिंग भी टिकट के साथ ही होती है। महिला यात्री और उनकी बेटी जानकारी नहीं होने का हवाला देती रहीं, लेकिन कर्मचारी नहीं पसीजे। आशियाना निवासी मुनमुन बनर्जी को मंगलवार को मुंबई जाना था। उन्होंने अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट क्यूपी 1526 में टिकट बुक कराया था। उनकी फ्लाइट सुबह 11:30 बजे थी। वह अपनी बेटी दिशा बनर्जी के साथ समय से एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। डिपार्चर गेट पर उन्होंने एयरलाइन्स के कर्मियों से व्हीलचेयर मांगी। कर्मचारियों ने बुकिंग नंबर मांगा, जो यात्री के पास नहीं था। कर्मचारियों ने कहा कि टिकट के साथ व्हीलचेयर मांगने वालों को ही दिया जाता है। बेटी दिशा ने इसकी जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.