देहरादून, अप्रैल 22 -- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भारी-भरकम पार्किंग शुल्क का विवाद गहराता जा रहा है। टैक्सी संचालकों ने चेतावनी दी यदि जल्द पार्किंग शुल्क कम नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बुधवार को आरटीओ कार्यालय में आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में टैक्सी-मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने कहा कि पूर्व में परिवहन सचिव की बैठक में पार्किंग शुल्क को 100-150 रुपये करने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया। बैठक में एयरपोर्ट निदेशक के न आने और उनके प्रतिनिधि योगेश चौधरी द्वारा शुल्क कटौती की जानकारी से इनकार करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने कहा कि भारी शुल्क से न केवल प्रदेश की छवि खराब हो रही है, बल्कि परिवहन व्यवसायियों का उत्पीड़न भी हो रहा है। उन्ह...