नोएडा, मार्च 24 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच हजार लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने 30 कंपनियों के साथ साझेदारी की है। यह कंपनियां एयरपोर्ट के संचालन से पूर्व भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगी।पहले चरण के तहत एयरपोर्ट का 1334 हेक्टेयर में विकास हुआ है। इनमें रनवे, टर्मिनल, एटीसी और कार्गो हब शामिल है। इनमें व्यवस्थाएं संभालने के लिए एयरपोर्ट पर कई तरह के विभाग होते हैं। इसलिए भर्ती भी अलग-अलग प्रकार के पदों पर होती है। इनमें ऑपरेशन और ग्राउंड स्टाफ, चेक-इन काउंटर स्टाफ, बोर्डिंग गेट स्टाफ, बैगेज हैंडलर, तकनीकी और इंजीनियरिंग, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर (एएमई), टेक्नीशियन के पद होंगे। प्रशासन और मैनेजमेंट साथ ही ऑफिस और मैनेजमेंट से जुड़े काम के लिए...