वरीय संवाददाता, मार्च 7 -- रांची के डोरंडा में मणिटोला के फिरदौस नगर निवासी मो. इश्तियाक रहमान ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 354वीं रैंक लाकर शहर का मान बढ़ाया है। उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली। वे वर्तमान में हैदराबाद एयरपोर्ट के इमीग्रेशन विभाग में कार्यरत हैं और नौकरी के साथ-साथ अपनी तैयारी जारी रखी। अपनी सफलता के मंत्र साझा करते हुए इस्तियाक ने बताया कि सिविल सेवा हमेशा से उनके करियर का पहला विकल्प था। दूसरे प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन न होने पर उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने नए अभ्यर्थियों को सलाह दी कि इस यात्रा को शुरू करने से पहले अपनी समय सीमा और आर्थिक स्थिति का सही आकलन कर लेना चाहिए, इसके बाद ही सिलेबस और विषयों की गहरी समझ पर काम करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.