लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ एयरपोर्ट को सुरक्षित बनाने के लिए खतरों से निपटने का प्रशिक्षण हुआ। वायुसेना के दक्ष अधिकारियों ने एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को ड्रोन खतरों और अन्य चुनौतियों से निपटने के तरीके समझाए। वायुसेना और सीआईएसएफ ने विशेष 'ड्रोन जागरूकता एवं रेस्पॉन्स' सत्र का आयोजन किया। सरोजनीनगर में अमौसी स्थित यूनिट लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए 'सब-कन्वेंशनल' हवाई खतरों के खिलाफ जवानों की क्षमता और आपसी तालमेल को मजबूत करना था। इस मौके पर मेमौरा एयरफोर्स स्टेशन से आए फ्लाइंग ऑफिसर आरए वैद ने सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों को ड्रोन के संचालन, उनके विभिन्न अनुप्रयोगों और सबसे महत्वपूर्ण 'एंटी-ड्रोन' तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान अत्याधुनिक काउंटर-ड्रोन सिस्टम पर ...