एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के मद्देनजर परखी गई सुरक्षा
वाराणसी, सितम्बर 30 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को ड्रोन आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। अभ्यास के दौरान ड्रोन की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करने, घेराबंदी, संयुक्त कार्रवाई, आतंकियों को निष्प्रभावी करने, घायलों को निकालने, बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड से जांच और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने तक की प्रक्रिया को परखा गया। मॉक ड्रिल में आठ सुरक्षा एजेंसियों के 84 अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों के मुताबिक इसके माध्यम से वास्तविक आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की तैयारियों को परखा गया। आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता परखने के लिए ड्रोन से संभावित हवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.