नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली एयरपोर्ट पर जलभराव और संचालन प्रभावित होने से जुड़ी भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने 63 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। डायल के अनुसार, कुछ सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए गए, जिनमें दिल्ली एयरपोर्ट पर बाढ़ और जलभराव की स्थिति दिखाई गई थी। कंपनी ने इन्हें तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। एक मामले में दुबई एयरपोर्ट के पुराने जलभराव का वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का बताकर साझा किए जाने का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, चार सितंबर को भारी बारिश के बाद टर्मिनल-3 के आगमन क्षेत्र में कुछ समय के लिए पानी जमा हुआ था। यह भी पढ़ें- आईजीआई पर जलभराव की भ्रामक पोस्ट पर 63 हैंडल के खिलाफ एफआईआर...